अफ्रीका से आए 12 मेहमान, मप्र में चीतों का कुनबा बढ़ा, सीएम ?

अब पहले से आए चीते अगले महीने खुले जंगल में छोड़े जाएंगे
कूनो अभ्यारण्य में अब 20 चीते,

श्योपुर / ग्वालियर। मप्र इस वक्त पूरे देश में ‘चीतों का घर’ बन गया है। आज भी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते श्योपुर में पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव व नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मप्र के वन मंत्री विजय शाह की मौजूदगी में इन्हें बाड़े में छोड़ा गया है।

आज सुबह विशेष विमान से यह चीते ग्वालियर एयरबेस पहुंचे। यहां से इन्हें सेना के 4 चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया। नऐ चीतों के स्वागत के लिए कूनो पूरी तरह से तैयार है। आज पहुंचे चीतों में 7 नर और 5 मादा हैं। चीतों को बाड़े में छोडने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित तीनों मंत्री जिप्सी से चीतों के बा? का निरीक्षण करने भी निकले। उन्होंने वाइल्ड लाइफ को प्रदर्शित करने वाली जैकेट पहनी और कैप लगाया।

सीएम ने दो चीतों को बाड़ों में रिलीज किया। बाकी चीतों को केंद्रीय वन मंत्री और दूसरे मेहमानों ने बाड़े में छोड़ा। चीतों को लाने के लिए कूनों में 5 हेलीपैड पहले से बनाये गये थे। साउथ अफ्रीका से आने वाले विमान से उतारने के बाद रूटीन परीक्षण किया गया। पहले की ही तरह कूनों में सुरक्षा के काफी इंतजाम किए गए हैं। इस बार भी कूनो में मीडिया सहित अन्य लोगों को दूर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने यहां कूनो नेशनल पार्क में चीतामित्रों से संवाद भी किया। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़े में छोड़ा था। अभी तक वे सभी आठ चीते सुरिक्षत व स्वस्थ्य हैं। अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 20 हो जाएगी। करीब एक महीने बाद पार्क को सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। क्योंकि पहले आए चीतों का क्वारंटीन समय पूर्ण हो जाएगा। इस वजह से सैलानी चीतों को देख सकेंगे।