16 आरएएस अफसर आईएएस में प्रमोट, महावीर खराड़ी शामिल

· 1 min read
16 आरएएस अफसर आईएएस में प्रमोट, महावीर खराड़ी शामिल

राजस्थान के 16 आरएएस अफसर आईएएस में प्रमोट, डीओपीटी ने जारी किए आदेश

केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नत होने वालों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी शामिल हैं। ये सभी अधिकारी आरएएस के 1998 और 1999 बैच के हैं।

पदोन्नत अधिकारियों की सूची

आईएएस में प्रमोट होने वाले 16 अधिकारियों के नाम हैं: गोपाल राम बिरदा, मेघना चौधरी, ओम प्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदन लाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह, महावीर खराड़ी, डॉ. भाग चंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया और आगे की कार्यवाही

पिछले महीने ही आरएएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बैठक हुई थी। यह पहली बार था जब यह बैठक दिल्ली के बजाय जयपुर में आयोजित की गई। बैठक में पदोन्नति के लिए 18 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए गए थे, जिनमें से 16 का चयन 2025 की रिक्तियों के आधार पर किया गया है।

पदोन्नति के बाद फिलहाल ये अधिकारी अपने मौजूदा पदों पर ही कार्य करते रहेंगे। पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता लागू होने के कारण आईएएस और आरएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी होने की संभावना नहीं है। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ही इन अधिकारियों को नए पदों पर पदस्थापन मिलेगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Adarsh Chaurasiya