अजित पवार के बेटे पर जमीन घोटाले के आरोप, डील रद्द
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बेटे पार्थ पवार से जुड़ी विवादास्पद भूमि डील रद्द कर दी है। उन्होंने इस मामले की जांच की बात भी कही है।
जमीन सौदे में 300 करोड़ की गड़बड़ी
पुणे में 40 एकड़ जमीन की खरीद के इस सौदे में 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
जांच समिति जल्द देगी रिपोर्ट
अजित पवार ने कहा कि पुणे भूमि सौदे की जांच कर रही सरकारी समिति एक महीने में रिपोर्ट देगी। मामले में एक उप-पंजीयक को निलंबित किया गया है और तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
अजित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी उनके साथ थे। बैठक करीब 30 मिनट तक चली।
मामले में शामिल पार्थ पवार के व्यावसायिक साझेदार दिग्विजय पाटिल समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक और एफआईआर दर्ज की गई है।
Ravi Yadav