भारत बनाम इंग्लैंड विमेंस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की उम्मीदों का मुकाबला

· 1 min read
भारत बनाम इंग्लैंड  विमेंस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की उम्मीदों का मुकाबला

भारत बनाम इंग्लैंड विमेंस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की उम्मीदों का मुकाबला

इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 20वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें दो जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इंग्लैंड ने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है।

सेमीफाइनल की दौड़ में जीत जरूरी

अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखनी हैं तो उसे यह मैच जीतना होगा। भारत ने आखिरी दो मुकाबले गंवा दिए हैं। दूसरी तरफ, इंग्लैंड अगर इस मैच में जीत दर्ज करता है तो वह लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड अब तक 79 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 41 और भारत ने 36 मैच जीते हैं। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 12 मैच हुए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 8 और भारत ने 4 मैच जीते हैं। आखिरी बार 2022 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी

भारत की ओपनर प्रतिका रावल इस टूर्नामेंट की तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 मैचों में 180 रन बनाए हैं। स्मृति मंधना ने 4 मैचों में 134 रन बनाए हैं, जबकि ऋचा घोष ने 163 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की कप्तान नैटली सीवर ब्रंट ने 4 मैचों में एक शतक के साथ 153 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में सोफी एकलस्टन ने 9 विकेट चटकाए हैं।

होलकर स्टेडियम और मौसम

होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इंदौर में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी।

संभावित प्लेइंग-XI

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एमा लम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

Ravi Yadav

Related Articles