भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी
भारत को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद अहमदाबाद को होस्ट सिटी के रूप में चुना गया। यह भारत के लिए एक बड़ा अवसर है, जो 15 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।
भारत में मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट का इतिहास
इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल हासिल किए थे। भारत ने 1951 और 1982 एशियन गेम्स और 2003 में एफ्रो-एशियन कप की मेजबानी भी की थी।
ओलिंपिक 2036 की दावेदारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी से भारत की ओलिंपिक गेम्स 2036 के आयोजन की दावेदारी को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसकी घोषणा की थी। भारत ने पिछले साल नवंबर में ओलिंपिक 2036 की मेजबानी के लिए औपचारिक दावेदारी पेश की थी।
कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर से हुई थी। पहले इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था। 1978 से इसका नाम कॉमनवेल्थ गेम्स रखा गया। 2030 के आयोजन के साथ यह टूर्नामेंट 100 साल पूरे करेगा।
2010 और 2022 में भारत का प्रदर्शन
2010 में नई दिल्ली के गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 101 मेडल जीते थे। वहीं, 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 61 मेडल जीते, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज शामिल थे।
Satyam Tripathi