चुनाव से पहले लालू का बड़ा ऐक्शन, RJD ने 27 नेताओं को पार्टी से निकाला
बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 27 नेताओं को दल से निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद भी शामिल हैं।
निष्कासन का कारण
राजद ने इन नेताओं पर या तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने या महागठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई। इन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
निष्कासित नेताओं की सूची
निष्कासित नेताओं में छोटे लाल यादव, रितु जायसवाल, राम प्रकाश महतो, अनिल सहनी, सरोज यादव, गणेश भारती, मो. कामरान, अनिल यादव, अक्षय लाल यादव, राम सखा महतो, अवनीष कुमार, भगत यादव, मुकेश यादव, संजय राय, कुमार गौरव, राजीव कुशवाहा, महेश प्रसाद गुप्ता, वकील प्रसाद यादव, पूनम देवी गुप्ता, सुबोध यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, नीरज राय, अनिल चंद्र कुशवाहा, अजीत यादव, मोती यादव, रामनरेश पासवान और अशोक चौहान शामिल हैं।
इसके पहले, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अपने 16 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था।
Pushpendra Chaubey