
बढ़ाई जाएंगे कर्ज वसूली की तारीख - शिवराज सरकार की बड़ी घो
मध्यप्रदेश में किसानों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। मध्यप्रदेश में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। राज्य शासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सर्वे के निर्देश दिए गए थे इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओलावृष्टि को लेकर चर्चा की थी। किसानों को आश्वासन दिया गया है कि भाजपा की सरकार बर्बाद हुई फसलों की पूरी भरपाई करेंगी।
इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है कि ओलावृष्टि और और समय बारिश से फसलों के 50% से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएंगे। वही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को चिंता ना करने और परेशान ना होने को कहां है, उनका कहना है कि जनता के लिए मैं मुख्यमंत्री हूं और किसान बहन और भाइयों को सभी तरह के संकट से हम बाहर निकाल कर ले जाऊंगा। प्रदेश में प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई हिला हावी नहीं करें और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे किया जाए। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा है कि एक हेक्टर फसल में 50% से अधिक नुकसान पर 32 हजार, गाय भैंस को हानि पर साढ़े 37 हजार, भेड़ बकरी पर 4000, बिछिया पर 2,000 और मुर्गा मुर्गी के हानि पर 100 रुपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी वही मकानों के क्षति पर भी सरकार द्वारा राहत और सहायता राशि दी जाएगी।