दिल्ली धमाके के बाद PM मोदी और HM शाह का बड़ा कदम

· 1 min read
दिल्ली धमाके  के बाद PM मोदी और HM शाह का बड़ा कदम

दिल्ली धमाके के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दिए सख्त निर्देश

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम लगभग 6:55 बजे हुए कार धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लोकनारायण जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके के बाद हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। घटना के तुरंत बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर रात 7:29 बजे तक काबू पाया गया। धमाके से छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़े कई वाहनों के शीशे टूट गए और धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।

पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का ऐक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद तुरंत गृहमंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति का जायजा लिया। गृहमंत्री ने मामले पर IB चीफ, NIA डीजी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। उन्होंने CRPF डीजी को भी निर्देश दिए और NSG की एक टीम को मौके पर भेजने का आदेश दिया।

जांच जारी, कारण अज्ञात

इस घटना की जांच में NIA की टीम जुट गई है और पुलिस गहन जांच कर रही है। अभी तक विस्फोट के पीछे किसी बम या विस्फोटक का इस्तेमाल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट एक कार में हुआ, जिसके कारण आसपास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना से जुड़े वीडियोज में भयावह दृश्य सामने आए हैं।

Pushpendra Chaubey