मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा 24 घंटे बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश में आज रात 12 बजे तक तबादले किए जा सकेंगे। इससे पहले, 15 जून तक तबादले करने के निर्देश थे।
<अन्य निर्णय>
कैबिनेट ने अस्पतालों के विस्तार के लिए सक्षम ट्रस्टों को जमीन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। इसके लिए पांच मंत्रियों की एक समिति गठित की जाएगी, जो जमीन आवंटन के मानदंड तय करेगी। जरूरत पड़ने पर अस्पतालों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।
Vivek Singh