हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, रामनिवास रावत बने विधायक

· 1 min read
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, रामनिवास रावत बने विधायक

हाईकोर्ट ने रद्द किया कांग्रेस विधायक का चुनाव, बीजेपी नेता बने विधायक

ग्वालियर बेंच का महत्वपूर्ण निर्णय, विजयपुर सीट पर बड़ा उलटफेर

ग्वालियर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया ने सुनाया।

यह निर्णय पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता रामनिवास रावत द्वारा दायर एक याचिका पर आया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकॉर्ड से संबंधित पूरी जानकारी छिपाई थी।

मामले की सुनवाई के बाद, न्यायालय ने मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को रद्द कर दिया। इसके साथ ही, चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा से विधायक घोषित कर दिया गया है।

Amit Pateria