इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए 17 दुकानें व 7 मकानों पर निगम की कार्रवाई

· 1 min read
इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए 17 दुकानें व 7 मकानों पर निगम की कार्रवाई

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम की दोहरी कार्रवाई

इंदौर नगर निगम ने बुधवार को रोड चौड़ीकरण में बाधक निर्माणों के खिलाफ दो अलग-अलग स्थानों पर रिमूवल कार्रवाई की। पहली कार्रवाई मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क के लिए की गई, जहां इंदौर विकास योजना-2021 के तहत सड़क निर्माण में बाधक 17 दुकानों को जेसीबी मशीनों से हटाया गया।

नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर जोन-18, वार्ड-51 की टीम मूसाखेड़ी पहुंची। कार्रवाई से पहले निगम अमले ने टेप से नपती की और फिर पुलिस बल की मौजूदगी में दो से अधिक जेसीबी मशीनों से निर्माण हटाए गए। मौके पर कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

बाणगंगा में सात मकानों के अवैध हिस्से तोड़े

दूसरी कार्रवाई बाणगंगा के कुम्हार खाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए बाधक निर्माणों पर की गई। निगम की टीम ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से 7 मकानों के आगे के अवैध हिस्से तोड़े। इनमें से कई मकान मालिकों ने कार्रवाई से पहले ही अपने स्तर पर आगे का हिस्सा हटा लिया था, जबकि बचे हुए निर्माण निगम की टीम ने हटाए।

Amit Pateria