जहरीले कफ सिरप से MP में बच्चों की मौत का आंकड़ा 26 पहुंचा

· 1 min read

छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से होने वाली बच्चों की मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को चौरई क्षेत्र की 3 साल 6 महीने की एक बच्ची, अम्बिका विश्वकर्मा, ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

नागपुर में एक महीने से चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, अम्बिका की तबीयत सितंबर की शुरुआत में बिगड़ी थी। उसके परिजन उसे स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले गए, लेकिन सुधार न होने पर 14 सितंबर को नागपुर ले गए। जांच में डॉक्टरों ने किडनी फेल होने की पुष्टि की थी। करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद बुधवार सुबह बच्ची की मौत हो गई।

अब तक 26 बच्चों की मौत

अम्बिका की मौत के साथ ही मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप से मरने वाले बच्चों की कुल संख्या 26 हो गई है। इससे पहले परासिया के मोरडोंगरी गांव में एक वर्षीय गर्विक पवार ने भी नागपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। लगातार हो रही मौतों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।