जहरीली कफ सिरप कांड में 'अपना मेडिकल' की प्रोपराइटर ज्योति सोनी गिरफ्तार

· 1 min read
जहरीली कफ सिरप कांड  में 'अपना मेडिकल' की प्रोपराइटर ज्योति सोनी गिरफ्तार

जहरीली कफ सिरप कांड: 'अपना मेडिकल' की प्रोपराइटर ज्योति सोनी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप कोल्ड्रिफ (ColdRif) से बच्चों की मौतों के मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'अपना मेडिकल' स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

SIT की जांच में सामने आए बड़े खुलासे

डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी ज्योति सोनी फरार थीं। SIT की लगातार दबिश के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, ज्योति सोनी पर जहरीली सिरप की बिक्री और सबूत मिटाने का आरोप है।

अब तक सात गिरफ्तारियां

बच्चों की मौत और जांच के खुलासे

इस जहरीली सिरप से अब तक प्रदेश में 26 से अधिक बच्चों की मौतें हुई हैं। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सिरप की 74 बोतलों में से 66 बोतलें 'अपना मेडिकल' स्टोर और क्लीनिक से गायब थीं। SIT को शक है कि साक्ष्य छिपाने के लिए यह स्टॉक जानबूझकर हटाया गया।

कमीशन डील और सप्लाई चेन की जांच जारी

ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच में कमीशन डील और अवैध सप्लाई चेन का खुलासा हुआ है। डॉक्टरों और एजेंसी संचालकों के बीच कमीशन के माध्यम से यह जहरीली सिरप बेची गई। SIT ने संकेत दिया है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Pushpendra Chaubey