कर्नाटक: बेलगावी में बाइक और मिनी गुड्स रिक्शा की टक्कर में 9 महीने के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रायबाग रेलवे स्टेशन रोड के पास हुआ।
कश्मीर: मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है और बडगाम के पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दी गई।
तमिलनाडु: AIADMK विधायक एसाक्की सुबैया ने इस्तीफा दे दिया, जिससे पिछले दो दिनों में इस्तीफा देने वाले पार्टी के विधायकों की संख्या चार हो गई।
केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बिहार: विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव शामिल है।
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने कठुआ जिले में एक ड्रग तस्कर की 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की।
गुलमर्ग गोंडोला: तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है, 300 यात्री फंसे थे।
ओडिशा: बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय BJP में शामिल हो गए।
खेल मंत्रालय: विवादों के लिए अलग लीगल पोर्टल बनाएगा और नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) व नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल (NST) के नियम जारी किए।
पश्चिम बंगाल: 1998 बैच की IAS अधिकारी नीलम मीणा को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया।
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने छोटे किसानों का ₹50 हजार तक का लोन माफ किया, जिससे 14.22 लाख किसानों को फायदा होगा।
दिल्ली: महिला आरक्षण प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की अलका लांबा को दोषी करार दिया गया, सजा का ऐलान 4 जून को होगा।
दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और दुर्गेश पाठक अदालत की सुनवाई में शामिल होने को तैयार हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल: होल्डिंग सेंटर बनते ही 11 बांग्लादेशी पकड़े गए, जिन्हें 30 दिन में डिपोर्ट किया जाएगा।
दिल्ली: पीरागढ़ी इलाके में चौकीदार की SUV कार से कुचलकर हत्या, आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट हटा दी थी।
नागपुर: 4500 रुपये के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का मर्डर किया।
दिल्ली: न्यू अशोक नगर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर।
नागपुर: हिवरी नगर इलाके में बुजुर्ग महिला और बेटी घर में मृत मिलीं।