मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की जनसभा में हंगामा
मुजफ्फरपुर जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर हाई स्कूल में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की जनसभा के दौरान मंगलवार को भीड़ बेकाबू हो गई। जनता सुबह से ही उनके संबोधन का इंतजार कर रही थी, लेकिन चिराग करीब 5 घंटे की देरी से पहुंचे, जिससे भीड़ ने कुर्सियां फेंकी और सुरक्षा घेरा तोड़ दिया।
चिराग ने केवल 5 मिनट सभा को संबोधित किया
चिराग पासवान ने मंच पर पहुंचने के बाद मुश्किल से 5 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पारू विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी मदन चौधरी के लिए वोट की अपील की और सभा से निकल गए। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन भीड़ नियंत्रित नहीं हो सकी।
सभा में रवि किशन की अनुपस्थिति
इस जनसभा में भाजपा नेता रवि किशन को भी चिराग पासवान के साथ मंच पर उपस्थित होना था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
गायघाट में चिराग ने मोदी की तारीफ की
मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चिराग पासवान ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का विकास केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की।
साहेबगंज में राजू सिंह और पृथ्वीनाथ राय के बीच मुकाबला
साहेबगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के राजू कुमार सिंह और राजद के पृथ्वीनाथ राय के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों उम्मीदवारों ने क्षेत्र में सघन प्रचार अभियान चलाया है। मतदाता स्थानीय मुद्दों जैसे सड़क, शिक्षा और रोजगार पर सवाल उठा रहे हैं।
Ravi Yadav