कर्जदार हिमाचल के लिए संजीवनी बनेगा सुखु सरकार का बजट: वि?

कर्जदार हिमाचल के लिए संजीवनी बनेगा सुखु सरकार का बजट: विपुल शर्मा

     मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया

 

NEWS Himachal

नाहन 17 मार्च, 2023

 
हिमाचल प्रदेश में कोंग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने अपना पहला बजट पेश किया है जिसकी एनएसयूआई द्वारा सराहना की गई है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कर्जदार हिमाचल की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यह 53 हजार 413 करोड़ का यह बजट संजीवनी का कार्य करेगी।शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल खोलकर आम परिवार के छात्रों को उचित शिक्षा पाने का अवसर मिलेगा।हिमाचल प्रदेश के अंदर पर्यटन, कृषि, पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा जो बजट में प्रावधान किया गया है ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में अहम योगदान रहेगा। युवाओं के लिए सोलर प्लांट में 40 प्रतिशत की सब्सिडी व एक साल में 30000 नोकरियों का सरकार द्वारा प्रावधान किया जाएगा। विपुल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है जिसका आने वाले समय मे हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर भी उचित प्रभाव पड़ेगा।