
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, 25 मार्च 2023 को स?
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस
25 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे से वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव EUPORIA-2023 का आयोजन
उद्योग एवं आयुष मंत्री श्री हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे
पंजाबी स्टार सिंगर गुरनाम भुल्लर परफॉर्म करेंगे
NEWS Himachal
नाहन 21 मार्च, 2023
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, 25 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे से वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव EUPORIA 2023 का आयोजन करने जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा डांस, स्किट, फैशन शो, गायन की प्रस्तुति होगी। शाम को पंजाबी स्टार सिंगर गुरनाम भुल्लर परफॉर्म करेंगे। उद्योग एवं आयुष मंत्री श्री हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। श्री अजय सोलंकी, विधायक नाहन और श्री चेतन्या शर्मा, विधायक गगरेट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस समारोह के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए 22
मार्च को दोपहर 12:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। हिमालयन ग्रुप, कलाअंब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के परिसर में आयोजित होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को सादर आमंत्रित किया जाता है। मीडिया कर्मियों को लेने के लिए वाहन प्रेस क्लब नाहन में उपलब्ध कराए जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए, कृपया डॉ. हरीश महेंद्रू, निदेशक, इंजीनियरिंग, एचजीपीआई से संपर्क करें। आपसे अनुरोध है कि इस नंबर पर उपस्थिति की पुष्टि करें (8860020897)।