पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमला, सिर में लगी चोट

· 1 min read
पश्चिम बंगाल  में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमला, सिर में लगी चोट

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमला

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर भीड़ ने हमला कर दिया। यह घटना नागराकाटा इलाके में हुई, जब खगेन मुर्मू और अन्य बीजेपी नेता बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके लौट रहे थे। रास्ते में उनके काफिले पर पत्थर, चप्पल, जूते और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में सांसद खगेन मुर्मू के सिर में चोट आई, जबकि विधायक शंकर घोष बाल-बाल बच गए।

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

बीजेपी विधायक शंकर घोष ने इस हमले के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यह हमला टीएमसी की सोची-समझी साजिश है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी घटना का वीडियो शेयर कर टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बंगाल में टीएमसी का जंगल राज है।" मालवीय ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने खगेन मुर्मू पर हमला किया।

हमले के बाद राज्य में बढ़ा सियासी तनाव

इस घटना के बाद राज्य में सियासी तनाव बढ़ गया है। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और बीजेपी तथा टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि घायल सांसद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।