राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की है। राहुल ने कहा, "हां उनके मैसेज आते हैं। ज्ञानेश कुमार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं आप अपराधी नहीं है, आपसे बस करवाया गया है। सबसे आसान रास्ता है कि इस्तीफा दो और रास्ते से हट जाओ।" यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने से पहले लगभग 30 मिनट चली थी। एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या ज्ञानेश कुमार ने कभी उनसे संपर्क करने की कोशिश की, राहुल ने यह खुलासा किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गईं तीन प्रमुख क्लिप
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीन वीडियो क्लिप दिखाईं। पहली क्लिप में उन्होंने कहा कि दिल्ली को जेल बना दिया गया है, पुलिस वाले डिस्टर्ब हैं और कह रहे हैं कि युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं और एक तरफ उनसे पैलेट गन चलाने को कहा जा रहा है। दूसरी क्लिप में राहुल ने कहा कि एक दिन पुलिस ने रोका, जंतर-मंतर पर रोका, आज भी रोकेंगे। उन्होंने कहा कि यह मत सोचिए कि 5 दिन पहले शुरू हुआ था, सालों से रोका जा रहा है, अब दिख रहा है। राहुल ने कहा कि पुलिस कह रही है कि हम ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे हैं, और पेशेंस और पर्सीवरेंस के साथ लगे रहना है। तीसरी क्लिप में राहुल ने कहा कि यह हिंदुस्तान की जनता की इम्पोर्टेंस है, देश के हर युवा से कहा कि यह आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि शाम को जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब सॉलिडेरिटी दिखाएं और अपना एक्सप्रेशन करें।
विपक्षी सांसदों ने सीजेआई को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने रविवार को भी लगभग 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। राहुल ने एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की भी घोषणा की।
Arvind Vishwakarma