राजद ने 18 नेताओं को पार्टी से निकाला, तेजप्रताप के प्रत्याशी को महागठबंधन का समर्थन
राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 18 नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। ये निर्णय पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए लिया गया।
सुगौली में महागठबंधन का समर्थन
तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने 21 प्रत्याशी उतारे हैं। सुगौली सीट पर महागठबंधन ने तेजप्रताप के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को समर्थन देने का ऐलान किया। यह सीट पहले वीआईपी पार्टी के खाते में थी, लेकिन प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद यह निर्णय लिया गया।
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार
महागठबंधन ने बिहार चुनाव 2025 के लिए घोषणापत्र तैयार कर लिया है, जिसमें सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है। इसे 25 अक्टूबर को पटना में जारी किया जाएगा।
राहुल और प्रियंका गांधी की सभाएं
प्रियंका गांधी मंगलवार को बेगूसराय में प्रचार अभियान शुरू करेंगी। वहीं, राहुल गांधी 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव के साथ सभा करेंगे। तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की दो पीढ़ियों को इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। उन्होंने महागठबंधन को मौका देने की अपील की।
L. N. Bhargava