भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान: ऋषभ पंत की वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चोट से उबरने के बाद टीम में तीन महीने बाद वापसी की है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे। उनके पैर के पंजे में फ्रैक्चर था, जिसके कारण वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल सके थे।
पंत ने भारत ए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया
टीम में पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीशन की जगह चुना गया है। हाल ही में उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में भारत ए की कप्तानी की थी। इस मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।
भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारतीय टीम का पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब गुवाहाटी में कोई टेस्ट मैच आयोजित किया जाएगा।
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।
Janmejay Chaturvedi