आज आएगी PK की जनसुराज की दूसरी लिस्ट:

· 1 min read
आज आएगी PK की जनसुराज की दूसरी लिस्ट:

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज सोमवार यानी आज सुबह 11.30 बजे अपनी दूसरी लिस्ट जारी करेगी। पार्टी की दूसरी लिस्ट में 100 से ज्यादा सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा होगी। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में पीके ने बताया, दूसरी लिस्ट का क्राइटेरिया भी वही रहेगा, जो पहली लिस्ट में था। इसके अलावा जिन लोगों को टिकट नहीं मिलता है तो पार्टी उनके लिए अलग व्यवस्था करेगी। जनसुराज की रविवार दोपहर 2 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में दूसरी सूची के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी।

Related Articles