ABVP का धरना 32 घंटे से जारी, मंत्री का पुतला जलाने की चेतावनी

· 1 min read
ABVP का धरना  32 घंटे से जारी, मंत्री का पुतला जलाने की चेतावनी

ABVP का धरना 32 घंटे से जारी, मंत्री का पुतला जलाने की चेतावनी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मंगलवार दोपहर 1 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दे रही है। परिषद ने कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जेके श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिषद का आरोप है कि पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल में आर्थिक अनियमितताएं हुई हैं। इस संबंध में परिषद ने 1 सितंबर को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

भोपाल से आई टीम ने की दस्तावेजों की जांच

कार्रवाई में देरी होने के कारण परिषद ने धरना शुरू किया। बुधवार को भोपाल से चार सदस्यीय जांच टीम कॉलेज पहुंची। इस टीम में एडिशनल डायरेक्टर रवि नगाईज, एडिशनल डायरेक्टर फायनेंस संजय कुमार, भोपाल कॉलेज प्राचार्य प्रो. राव और जीएसआईटी कॉलेज प्राचार्य प्रो. पुरोहित शामिल थे। टीम ने लगभग 9 घंटे तक कॉलेज के दस्तावेजों की जांच की और अपनी रिपोर्ट विभाग के आयुक्त को भेज दी। अब भोपाल स्तर पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री का पुतला जलाने की चेतावनी

जांच टीम ने बुधवार रात ABVP से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन परिषद ने इसे ठुकरा दिया। परिषद के महानगर मंत्री सिद्धार्थ यादव ने चेतावनी दी कि अगर गुरुवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद तकनीकी शिक्षा मंत्री और विभाग आयुक्त का पुतला जलाएगी। धरना फिलहाल जारी है।