बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवार किए घोषित
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें दो महिला उम्मीदवार भी हैं। कोचाधामन से वीणा देवी और मोहनिया से संगीता कुमारी को टिकट दिया गया है।
तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश यादव
बीजेपी ने राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को मैदान में उतारा है। सतीश यादव ने 2010 में राबड़ी देवी को 13,000 से अधिक वोटों से हराया था।
आरजेडी से आए उम्मीदवारों को भी टिकट
मोहनिया से संगीता कुमारी, जो हाल ही में आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं, को भी मौका दिया गया है। इसके अलावा, भभुआ से आरजेडी से आए भरत बिंद को टिकट मिला है।
एनडीए ने अब तक 182 उम्मीदवार घोषित किए
बिहार चुनाव के लिए अब तक एनडीए की पार्टियां 182 उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। इनमें बीजेपी के 101, जेडीयू के 57, लोजपा (आर) के 14, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RML के 4 और हम के 6 उम्मीदवार शामिल हैं। एनडीए ने 101-101 सीटों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच बंटवारा किया है।
दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी ने इससे पहले बुधवार को ही 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा जैसे प्रमुख नाम शामिल थे।
चुनाव की तिथियां
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।