पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमानों के लिए अमेरिकी रडार सपोर्ट मिला
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच, पाकिस्तान को एक बड़े अमेरिकी रक्षा सौदे का हिस्सा बनाया गया है. US एयरफोर्स ने नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन के साथ 488 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया है, जिसके तहत पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमानों के रडार सिस्टम के लिए तकनीकी और इंजीनियरिंग सपोर्ट मिलेगा.
अमेरिकी रणनीति और सहयोगियों का समर्थन
यह डील ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. अमेरिका पाकिस्तान की F-16 ताकत को लंबे समय तक चालू और अपडेट रखना चाहता है. इस समझौते के तहत APG-66 और APG-68 जैसे एडवांस रडार सिस्टम के लिए सपोर्ट दिया जाएगा, जो 2036 तक चलेगा.
भारत की चिंता और रक्षात्मक स्थिति
भारत हमेशा से पाकिस्तान को F-16 दिए जाने का विरोध करता रहा है. हालांकि, अमेरिका का कहना है कि यह अपग्रेड कोई 'गेम-चेंजर' नहीं है और पाकिस्तान के F-16 पुराने हो चुके हैं. भारत के अपग्रेडेड राफेल अभी भी पाकिस्तान के F-16 से बेहतर माने जा रहे हैं.
Satyam Tripathi