अमेरिका विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

· 1 min read
अमेरिका विमान  की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

एअर इंडिया फ्लाइट की तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-191 को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। बुधवार देर रात 1:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुई इस फ्लाइट को तीन घंटे बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। खराबी का पता चलते ही क्रू ने तुरंत लैंडिंग का फैसला लिया।

दोनों तरफ की उड़ानें रद्द

इस घटना के बाद विमान को जांच के लिए सर्विस से बाहर कर दिया गया। इसके चलते मुंबई और नेवार्क के बीच चलने वाली फ्लाइट AI-191 और AI-144 दोनों रद्द कर दी गईं। एअर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई में फंसे यात्रियों के लिए होटल और अन्य उड़ानों की व्यवस्था की गई है। वहीं, नेवार्क में मौजूद यात्रियों को भी सूचित कर उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

एअर इंडिया की हालिया घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी समस्याएं आई हैं। हाल ही में हांगकांग एयरपोर्ट पर एक विमान में खराबी के चलते उड़ान में देरी हुई थी। इसके अलावा, 7 अक्टूबर को चेन्नई एयरपोर्ट पर एक पक्षी टकराने से फ्लाइट को नुकसान हुआ था। इन घटनाओं ने एअर इंडिया की तकनीकी सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

एअर इंडिया के विमानों में लगातार आ रही समस्याओं पर नजर रखते हुए कंपनी को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Bhavanesh Soni

Related Articles