अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा टली, ईरान ने बातचीत से किया इनकार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा फिलहाल टाल दी गई है। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि ईरान ने अब तक अमेरिका की बातचीत की शर्तों पर कोई जवाब नहीं दिया है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। हालांकि, यह यात्रा रद्द नहीं की गई है, बल्कि फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। दोनों देशों के बीच चल रहा सीजफायर भी बुधवार को खत्म होने वाला है।
ईरान ने बातचीत से इनकार किया
दूसरी तरफ ईरान ने भी अमेरिका के साथ प्रस्तावित बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस्लामाबाद जाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के विरोधाभासी रवैये को जिम्मेदार ठहराया। ईरान पहले भी कह चुका है कि वह दबाव या धमकी के माहौल में बातचीत नहीं करेगा।
ट्रम्प के बयान और चेतावनी
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया और घटनाक्रम
सैन्य गतिविधियां और समुद्री मार्ग
आर्थिक और क्षेत्रीय प्रभाव
बातचीत की स्थिति पर संशय
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान रवाना होने पर अभी भी संशय बना हुआ है। एपी रिपोर्ट के मुताबिक, वह सोमवार सुबह वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस में नजर आए। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित बातचीत को लेकर ईरान के जवाब का अभी इंतजार है। पाकिस्तान अभी भी कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। ईरान के सरकारी टीवी ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरानी टीम बातचीत के लिए रवाना हो चुकी है।
Lokendra Mishra