राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के सक्रिय सदस्य रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और अपने बेबाक और आक्रामक राजनीतिक अंदाज के लिए पहचाने जाते थे।
डॉ. वेदांती ने अपना सार्वजनिक जीवन रीवा से शुरू किया था और वहीं उन्होंने अपने अंतिम समय भी बिताया। राजनीतिक और धार्मिक दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका रही, खासकर अयोध्या आंदोलन के दौरान वे अग्रिम पंक्ति के नेताओं में गिने जाते थे।
राम मंदिर मुद्दे पर वे अक्सर खुलकर बयान देते थे और खुद को आंदोलन का मुखर चेहरा मानते थे। उनके निधन से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक समर्थकों में शोक की लहर है। उनकी जीवन यात्रा और भूमिका को अयोध्या आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान के रूप में याद किया जा रहा है।
Navjeet Kaur