भोपाल की जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी , सीरियल ब्लास्ट का मेल

· 1 min read
भोपाल  की  जेके यूनिवर्सिटी  को  बम से उड़ाने  की  धमकी ,  सीरियल ब्लास्ट  का  मेल

भोपाल की जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी: जौहर की नमाज के बाद सीरियल ब्लास्ट का जिक्र

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें कॉलेज परिसर में सीरियल ब्लास्ट करने की बात कही गई है।

ईमेल में क्या लिखा था?

यूनिवर्सिटी की आधिकारिक आईडी पर सुबह करीब 10 बजे यह मेल प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने लिखा है कि इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) कॉलेज परिसर में सीरियल ब्लास्ट होंगे। धमकी भरे मेल में कॉलेज परिसर में लगभग 21 बम रखे होने की बात भी कही गई है। धमकी मिलने के बाद जेके अस्पताल की दोनों बिल्डिंगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और बीडी-डीएस टीम मौके पर

धमकी मिलने के बाद बीडी (बम डिस्पोजल) और डीएस (डॉग स्क्वॉड) की टीम सहित पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर स्टाफ को बाहर निकालकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब भोपाल में किसी संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले पीपल्स यूनिवर्सिटी, नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी इसी तरह की धमकियां दी जा चुकी हैं। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक मेल भेजने वालों का पता नहीं चल पाया है।

Ravi Yadav