भोपाल में बदमाशों का जलूस, पुलिस ने अर्ध नग्न कर घुमाया

· 1 min read
भोपाल में बदमाशों  का जलूस, पुलिस ने अर्ध नग्न कर घुमाया

भोपाल में आरोपियों का अर्ध नग्न जलूस

भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में बुधवार को वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना के पहले आरोपियों और एक कार के चालक के बीच विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद आरोपियों ने कार चालक का पीछा कर उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही पास खड़े दो अन्य वाहनों के कांच भी तोड़ दिए।

जुलूस निकालकर दी गई सजा

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम को थाना क्षेत्र में इन आरोपियों का अर्ध नग्न जलूस निकाला गया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र में अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए की गई।

जानिए गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के बाद पांच आरोपियों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

Gulzar Ahmad