भोपाल में कटारा हिल्स आग: रजाई-गद्दे की दुकान राख, दमकल 45 मिनट देरी से पहुंची

· 1 min read
भोपाल में  कटारा हिल्स  आग:  रजाई-गद्दे की दुकान  राख,  दमकल 45 मिनट देरी  से पहुंची

भोपाल के कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान में भीषण आग, दमकल 45 मिनट देरी से पहुंची

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी, लेकिन दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर पहुँचने में करीब 45 मिनट का समय लग गया, जिससे लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

यह घटना कटारा हिल्स के स्प्रिंग वैली क्षेत्र में श्री वृंदावन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट के ठीक पास स्थित रजाई-गद्दे की दुकान में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि दमकल समय पर पहुँच जाती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था, लेकिन देरी के कारण दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने आगजनी का वीडियो भी बनाया। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दमकल के मौके पर पहुँचने में करीब पौन घंटा लग गया। जब दमकल पहुँची, तो कर्मचारियों ने बताया कि उनकी गाड़ी खराब थी। उन्हें पहले कुछ संसाधन ढूंढने पड़े, गाड़ी ठीक करनी पड़ी, और उसके बाद ही आग बुझाने का काम शुरू हो सका। तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

Gulzar Ahmad