भोपाल मॉल में आग , बड़ा हादसा टला

· 1 min read
भोपाल मॉल में आग , बड़ा हादसा टला

भोपाल के शॉपिंग मॉल में आग, बड़ा हादसा टला

भोपाल के कजलीखेड़ा स्थित एक शॉपिंग मॉल के ब्यूटी पार्लर में शुक्रवार को आग लगने का मामला सामने आया। आग ने जिम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि दमकल की टीम और आसपास के दुकानदारों ने समय पर आग पर काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

हादसा शुक्रवार दोपहर कोलार रोड स्थित आईबीडी हॉलमार्क सिटी के मॉल के सेकेंड फ्लोर पर हुआ। यहां एलाइट ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्यूटी पार्लर खुलते ही आग का पता चला। कोलार फायर स्टेशन को सूचना दी गई और दमकल मौके पर पहुंची।

लाखों का नुकसान

ब्यूटी पार्लर में सोफा, कुर्सियां और पर्दों की वजह से आग तेजी से फैल गई। एयर कंडिशनर, पंखे और अन्य मशीनें जल गईं। प्रारंभिक जांच में लाखों का नुकसान होने का अंदेशा है।

जिम भी आग की चपेट में

ब्यूटी पार्लर के पास स्थित जिम भी आग की चपेट में आ गया। दमकल ने वहां भी आग बुझाई। आईबीडी इम्पोरिया सिटी मॉल छह फ्लोर का है, जिसमें 50 से 60 दुकानें हैं। समय पर आग बुझाई गई जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Faraz Khan