बिहार चुनाव के कारण एनआईओएस की परीक्षा स्थगित
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 6, 10 और 11 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
केवल बिहार में परीक्षाएं स्थगित
एनआईओएस ने स्पष्ट किया है कि इन तिथियों पर बिहार में होने वाली माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। हालांकि, देश और विदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा तिथियों की नई घोषणा
स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तारीखें जल्द जारी की जाएंगी। 6 नवंबर को भौतिकी, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और चित्रकारी की परीक्षा होनी थी। 10 नवंबर को जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, कानून का परिचय, सैन्य इतिहास, उर्दू, संस्कृत, भारतीय सांकेतिक भाषा और बौद्ध दर्शन की परीक्षा निर्धारित थी। 11 नवंबर को गणित, वेदा अध्ययन और अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जानी थी।
Navjeet Kaur