कैलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता गुट के नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति को रद्द किया, पुनर्विचार का आदेश

· 1 min read
कैलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता गुट के नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति को रद्द किया, पुनर्विचार का आदेश

कैलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता गुट के नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति को रद्द किया

हाईकोर्ट का निर्णय और निर्देश

कैलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अदालत ने कहा कि स्पीकर का यह आदेश गलत है।

हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे आदेश की प्रति मिलने के 10 दिनों के भीतर कानून के प्रावधानों के मुताबिक दोनों नियुक्तियों पर दोबारा विचार करें। अदालत के फैसले के बाद अब इन पदों पर नियुक्ति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को नए सिरे से निर्णय लेना होगा। हाईकोर्ट ने यह फैसला ममता गुट के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय की याचिका पर दिया।

टीएमसी में आंतरिक संघर्ष का पृष्ठभूमि

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 80 सीटें मिलीं और वह विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बनी। चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया। 6 मई को टीएमसी मुख्यालय में विधायकों की बैठक हुई। शोभनदेव चट्टोपाध्याय के नाम पर सहमति बनी। 19 मई को पार्टी की ओर से हस्ताक्षरित प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया, लेकिन इस प्रस्ताव के हस्ताक्षरों पर विवाद खड़ा हो गया। ऋतब्रत बनर्जी ने आरोप लगाया कि कई विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी हैं।

जून में शुरू हुई बगावत के दौरान, 2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में अंदरूनी संघर्ष तेज हो गया था। जून में पार्टी के 27 लोकसभा सांसदों में से 20 ने अलग होकर एनसीपीआई के साथ गठबंधन किया और एनडीए को समर्थन दे दिया। इसके बाद विधानसभा में भी बगावत शुरू हो गई। पार्टी के करीब 80 विधायकों में से 58 ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया। बागी विधायकों ने अलग बैठक कर अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर संगठन बनाने का ऐलान किया।

विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग पहचान दी। ममता बनर्जी के गुट को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न मिला। वहीं, ऋतब्रत गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और लिफाफे का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। ममता गुट का आरोप है कि भाजपा और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बागी गुट को समर्थन देकर टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Amit Pateria