बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में तैयारी

· 1 min read
बिहार में 20 नवंबर  को नई सरकार का शपथ ग्रहण,  गांधी मैदान  में तैयारी

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव सौंपा है। 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा भंग कर दी जाएगी।

20 नवंबर को शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिनमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, और हम तथा रालोमो से एक-एक मंत्री होंगे।

सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होनी आवश्यक है। चुनाव आयोग ने विजयी उम्मीदवारों की सूची राजभवन को सौंप दी है, जिससे सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Lokendra Mishra