बिहार में 20 साल बाद गृह विभाग का बड़ा बदलाव

· 1 min read
बिहार में 20 साल बाद  गृह विभाग का बड़ा बदलाव

बिहार में मंत्रिमंडल का बड़ा बदलाव: गृह विभाग 20 साल बाद नीतीश कुमार ने छोड़ा

बिहार में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ दिया है। यह विभाग अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास चला गया है। डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह मंत्रालय पिछले 20 वर्षों से नीतीश कुमार के पास था।

स्वास्थ्य और खेल विभाग में भी बदलाव

मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया है। साथ ही, पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग सौंपा गया है।

अन्य विभागों का बंटवारा

डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भूत तत्व विभाग मिला है। वहीं, कृषि विभाग अब रामकृपाल यादव को सौंपा गया है। नितिन नवीन को नगर विकास एवं आवास विभाग और पत्र निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

संतोष सुमन का विभाग नहीं बदला गया है, वे लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री बने रहेंगे। अन्य मंत्रियों को भी नए विभाग दिए गए हैं, जिसमें पशु एवं मत्स्य संसाधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और खेल जैसे विभाग शामिल हैं।

नई कैबिनेट की बैठक

विभागों के बंटवारे के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इस बैठक में 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय किए जाने की संभावना है।

इस बदलाव से बिहार की राजनीति में नया मोड़ आया है। गृह विभाग का BJP के पास जाना और श्रेयसी सिंह का खेल विभाग संभालना खासा चर्चा में है।

Sachin Saxena