बिहार में पेट्रोल 11 दिनों में ₹8 महंगा, आम उपभोक्ता परेशान

· 1 min read
बिहार में पेट्रोल 11 दिनों में ₹8 महंगा, आम उपभोक्ता परेशान

बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेल कंपनियों ने 25 मई से एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं।

नई दरों के अनुसार पेट्रोल 2.88 रुपये और डीजल 2.83 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजधानी पटना में अब पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यह बढ़ोतरी 14 मई को पेट्रोल 105.35 रुपये और डीजल 91.46 रुपये प्रति लीटर था, जिसके बाद से 11 दिनों में पेट्रोल करीब आठ रुपये और डीजल 7.90 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि और परिवहन लागत बढ़ने के कारण तेल कंपनियों ने दामों में संशोधन किया है।

ईंधन महंगा होने का असर अब परिवहन, कृषि और घरेलू बजट पर भी दिखने लगा है। ट्रक, बस, ऑटो और मालवाहक वाहनों का परिचालन महंगा होने से फल-सब्जी, दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। वहीं डीजल की बढ़ी कीमतों से सिंचाई, ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के संचालन का खर्च भी बढ़ेगा।

Ravi Yadav