बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में बदमाश घायल
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक एनकाउंटर हुआ। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के पास हुई।
सरपंच के बेटे की हत्या का आरोपी पकड़ा गया
एनकाउंटर में घायल बदमाश की पहचान शिवदत्त राय के रूप में हुई है, जो तेघड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर 2022 में सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है। घटना के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और नकदी भी जब्त की। शिवदत्त फिलहाल पुलिस हिरासत में इलाज करवा रहा है।
STF को मिली थी पुख्ता जानकारी
STF को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश शिवदत्त राय हथियार खरीदने के लिए मल्हीपुर आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही बदमाशों को घेर लिया, लेकिन वे फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस की गोली से शिवदत्त घायल हुआ, जबकि अन्य पांच बदमाश भागने में सफल रहे।
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने संगठित अपराध के खिलाफ कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि पुलिस छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेगी।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग और सरकार की ओर से अपराध नियंत्रण पर सख्त कदम उठाने का संकेत दिया गया है।
Janmejay Chaturvedi