कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत, एक रिहा
दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। तीनों को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था और रात तीन बजे एहतियातन गिरफ्तार किया गया। बुधवार सुबह उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
आरोप और कानूनी पक्ष
CJP की लीगल टीम प्रमुख रत्ना सिंह के अनुसार, तीनों पर बिना अनुमति जंतर-मंतर में प्रवेश करने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं। आशुतोष रांका और सौरव दास को इससे पहले 10 अक्टूबर को भी दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान से उतारकर हिरासत में लिया गया था।
पूर्व की घटनाएं और जंतर-मंतर पर प्रतिबंध
11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को 50-50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा किया था। रिहाई की शर्त के तहत उन्हें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने और ऐसा कोई कार्य न करने का बॉन्ड भरना था जिससे शांति भंग हो। यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को CJP द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रदर्शन के बाद हुई थी।
12 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया, जिसे 33 वर्ष पहले प्रदर्शन
Ravi Yadav