चुनाव आयोग देशभर में SIR लागू करने की करेगा घोषणा

· 1 min read
चुनाव आयोग  देशभर में SIR लागू करने की करेगा घोषणा

चुनाव आयोग देशभर में SIR लागू करने की करेगा घोषणा

चुनाव आयोग आज शाम 4:15 बजे विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्त देशभर में SIR की तारीखों की घोषणा करेंगे। अगले सप्ताह से SIR प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

SIR प्रक्रिया का उद्देश्य

SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को अपडेट करना है। आयोग का ध्यान उन राज्यों पर केंद्रित है, जहां 2026 तक विधानसभा चुनाव होने हैं, जैसे असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल। इस प्रक्रिया में दोहरे मतदाताओं को हटाना और यह सुनिश्चित करना कि मतदाता भारतीय नागरिक है, शामिल है।

बैठकों और तैयारियों का विवरण

चुनाव आयोग ने SIR लागू करने की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं। हालिया बैठकों में विभिन्न राज्यों की वोटर लिस्ट का विश्लेषण किया गया। कई राज्यों में पिछली SIR के बाद तैयार की गई वोटर लिस्ट को उनकी वेबसाइट्स पर डाला गया है।

इस प्रक्रिया के तहत, ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) हर मतदाता के घर जाकर प्री फील्ड फॉर्म पहुंचाएंगे। यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक 18 वर्ष के सभी मतदाताओं को कवर करेगी। देशभर में 99 करोड़ 10 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 21 करोड़ को जरूरी दस्तावेज देने होंगे।

आरोप और चुनाव आयोग का जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऑनलाइन वोट डिलीट करना संभव नहीं है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट में संशोधन केवल कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के बाद ही किया जाता है। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर संबंधित मामलों में जांच जारी है।

नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग ने नवंबर से देशभर में SIR प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया अगले साल मई में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पूरी की जाएगी। आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूचियों की गहन पुनरीक्षण करेगा।

Lokendra Mishra