देवास पेपर फैक्ट्री में विकराल आग, 7-8 हजार टन पुष्टे जलने की आशंका

· 1 min read
देवास पेपर फैक्ट्री में विकराल आग, 7-8 हजार टन पुष्टे जलने की आशंका

देवास पेपर फैक्ट्री में आग: 7-8 हजार टन पुष्टे जलकर खाक

औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 में स्थित श्रीनिवास बोर्ड एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को भीषण आग लग गई।

देवास के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 में स्थित श्रीनिवास बोर्ड एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं।

कंपनी परिसर में बड़ी मात्रा में पेपर का स्टॉक रखा हुआ था, जिसमें अचानक आग भड़क उठी और तेजी से फैल गई। कर्मचारियों ने धुआं उठते देख तुरंत मौके की ओर दौड़ लगाई, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

दो घंटे से अधिक समय तक जलती रहीं लपटें

बताया जा रहा है कि आग करीब दो घंटे से अधिक समय तक लगातार जलती रही, जिससे स्थिति गंभीर बनी रही। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और कंपनी से जुड़े लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, परिसर में बड़ी मात्रा में पेपर और पेपर रोल तैयार होने के कारण आग तेजी से फैली।

7-8 हजार टन पुष्टे जलने की आशंका

कंपनी परिसर में करीब 7-8 हजार टन पुष्टे रखे थे, जो लगभग जल गए हैं। आग बुझाने के लिए 7-8 फायर ब्रिगेड को अलग-अलग जगहों से बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी की मदद से बचे हुए पुष्टे हटाने का भी प्रयास किया।

इस दौरान आग बुझाने के साथ-साथ पुष्टे हटाने का कार्य भी समानांतर रूप से किया गया। आग लगने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

Adarsh Chaurasiya