दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में सुरक्षा अलर्ट

· 1 min read
दिल्ली ब्लास्ट  के बाद पटना में सुरक्षा  अलर्ट

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में सुरक्षा अलर्ट

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 10 से अधिक लोगों की मौत के बाद बिहार में भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पटनाः भीड़भाड़ वाली जगहों पर तलाशी अभियान

पटना में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पटना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

पटना जंक्शन पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन

पटना जंक्शन पर GRP और RPF की टीम संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही है। इनके साथ बम स्क्वॉड की टीम भी मौजूद है। RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल और GRP थानेदार राजेश सिन्हा इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस दौरान प्लेटफॉर्म और परिसर में गाड़ियों की जांच की जा रही है। लोगों के सामान, जैसे बैग और झोलों की भी विशेष रूप से तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है।

Janmejay Chaturvedi