लाल किले के पास चलती कार में धमाका, 8 की मौत, 24 घायल

· 1 min read
लाल किले के पास  चलती कार में धमाका, 8 की मौत, 24 घायल

लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक i20 कार में जोरदार धमाका हुआ। घटना में 8 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे

गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जांच की जानकारी ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दिल्ली समेत मुंबई, राजस्थान, यूपी और अन्य राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जांच जारी, हरियाणा से जुड़ा मामला

ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई कार हरियाणा के गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने नदीम खान और सलमान नामक व्यक्तियों से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। एनआईए और एनएसजी ने भी जांच तेज कर दी है।

घटना के बाद आसपास की दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Vivek Singh