दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा पर मुख्यमंत्री की अहम बैठक
सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिचुएशन रूम से जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों, भीड़ भरे इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन के जीवन को प्रभावित किए बिना सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।
डीजीपी ने दी सुरक्षा उपायों की जानकारी
बैठक में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने दिल्ली विस्फोट के बाद प्रदेश में लागू सतर्कता और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। सिचुएशन रूम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Adarsh Chaurasiya