मध्य प्रदेश में 15 से 17 अक्टूबर तक 20 जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी भोपाल के अनुसार उत्तरी हिस्से में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और नए चक्रवाती तंत्र के प्रभाव से 15 से 17 अक्टूबर तक 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
15 और 16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में बारिश की संभावना है, जबकि 17 अक्टूबर को इसका असर रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग तक फैलेगा। प्रभावित 20 जिलों में ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंड
Amit Pateria