एम्स भोपाल डॉक्टरों पर FIR दर्ज, पुलिस से बदसलूकी का मामला

· 1 min read
एम्स भोपाल डॉक्टरों  पर FIR दर्ज, पुलिस से बदसलूकी का मामला

एम्स भोपाल डॉक्टरों पर FIR दर्ज, पुलिस से बदसलूकी का मामला

एम्स भोपाल के डॉक्टरों द्वारा नशे में पुलिस के साथ हंगामा करने का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एम्स भोपाल के इमरजेंसी गेट के पास चार डॉक्टरों ने शराब पार्टी करते हुए उत्पात मचाया। कार में शराब पीते हुए पकड़े जाने पर डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों से बहस की और धमकी दी।

पुलिस से बदसलूकी और FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि सफेद रंग की कार में शराब पी रहे डॉक्टरों ने बदतमीजी की और सरकारी काम में बाधा डाली। उन्होंने मोबाइल छीनने और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और एम्स प्रशासन को सूचित किया है।

एम्स भोपाल प्रशासन ने डॉक्टर को बर्खास्त किया

एम्स भोपाल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टरों के व्यवहार को संस्थान के मानकों के खिलाफ बताया। प्रबंधन ने रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. साहिल को तत्काल प्रभाव से सेवाओं से बर्खास्त कर दिया।

यह मामला अब पुलिस और एम्स प्रशासन के बीच समन्वय से जांच के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है।

Arvind Vishwakarma