माखनलाल यूनिवर्सिटी में छात्र तीसरी मंजिल से गिरा
भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह एक गंभीर हादसा हुआ। मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर में पढ़ने वाले दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना के समय वह क्लास से ब्रेक लेकर बालकनी में गए थे।
गंभीर चोटें, इलाज अपोलो अस्पताल में जारी
दिव्यांश को सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्र की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।
घटना स्थल और जांच
तीसरी मंजिल की बालकनी पर तीन फीट ऊंची स्टील रेलिंग है। पुलिस जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथी छात्रों ने इसे दुर्घटना बताया है और आत्महत्या की संभावना से इंकार किया है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय
दिव्यांश का इंस्टाग्राम अकाउंट 'NCERT ज्ञान' नाम से है, जिसमें पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। रायसेन जिले के निवासी दिव्यांश के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Faraz Khan