अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे: दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ
पश्चिम बंगाल में नई BJP सरकार के गठन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा और सुकांत मजूमदार समेत कई नेताओं ने किया।
दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना
शाह एयरपोर्ट के बाद सीधे दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे न्यू टाउन स्थित नोवोटेल होटल पहुंचे।
विधायक दल की बैठक आज
न्यू टाउन के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आज दोपहर 2 बजे BJP विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें BJP के सभी 207 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में चुना गया विधायक दल का नेता पश्चिम बंगाल का पहला BJP मुख्यमंत्री बनेगा। 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
सुवेंदु अधिकारी CM की दौड़ में सबसे आगे
बंगाल CM बनने की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। उन्होंने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था।
चुनाव परिणाम और घटनाक्रम
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए। BJP ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा।
ममता बनर्जी का बयान
ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं।
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या
कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की।
राज्यपाल ने विधानसभा भंग की
बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी।
अन्य अपडेट्स
Lokendra Mishra