बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया है। कांग्रेस ने अपने नेताओं से बिहार की सभी 243 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने को कहा है। इधर, सोमवार की लालू यादव ने राजद कैंडिडेट्स को सिंबल दिया था, लेकिन महागठबंधन में दरार की खबर के बीच देर रात कई कैंडिडेट्स से सिंबल वापस ले लिया गया है। दिल्ली में राहुल गांधी ने तेजस्वी से मुलाकात नहीं की है। वह कांग्रेस के कुछ नेताओं से मिले। करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई, मगर सीटों का पेंच नहीं सुलझा है। देर रात दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बिहार कांग्रेस नेताओं की हाईलेवल मीटिंग हुई। इसी मीटिंग में नेताओं को दिल्ली में ही ठहरने का आदेश दे दिया गया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने साफ कह दिया है कि अबकी बार सीटों की क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं होगा।
गठबंधन में टूट के डर से RJD का यू टर्न:कई कैंडिडेट से वापस लिए सिंबल