ईरान को हथियार देने वाले देशों पर ट्रंप का 50% टैरिफ बम लागू

· 1 min read
ईरान को हथियार देने वाले देशों पर ट्रंप का 50% टैरिफ बम लागू

ट्रंप का नया "टैरिफ बम": ईरान को हथियार देने वाले देशों पर 50% शुल्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर "टैरिफ बम" का इस्तेमाल किया है। इस बार उनका सीधा निशाना वे देश हैं जो ईरान को सैन्य हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सरेआम चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान को हथियार देगा, अमेरिका उस देश से आने वाले हर सामान पर तुरंत प्रभाव से 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगा देगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इस फैसले में किसी को भी कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी और यह आदेश तत्काल लागू होगा। यह घोषणा सीजफायर होने के तुरंत बाद की गई है।

ट्रंप की इस ‘टैरिफ वॉर’ वाली धमकी ने वैश्विक बाजार और उन देशों की धड़कनें बढ़ा दी हैं जिनके ईरान के साथ रक्षा संबंध हैं। अब उनके सामने अमेरिका के साथ व्यापार बचाने या ईरान की मदद करने के बीच एक मुश्किल चुनाव खड़ा हो गया है।

Amit Pateria